राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा को बताया अपनी ‘देवी’, 51वें जन्मदिन पर लिखा इमोशनल नोट

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर शिल्पा शेट्टी ने 8 जून को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और आध्यात्मिक वीडियो मोंटाज शेयर कर उन्हें बधाई दी। राज ने पारंपरिक शुभकामनाओं से हटकर शिल्पा को अपनी ज़िंदगी की “देवी” बताया, जो ताकत, प्यार, करुणा और समृद्धि का प्रतीक हैं। राज कुंद्रा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “यह साल सेलिब्रेशन के बारे में नहीं बल्कि यह बताने के लिए है कि आप मेरी ज़िंदगी में क्या मायने रखती हैं। जब ज़िंदगी मुश्किल हो तो आप मेरी ताकत हैं। आपमें हमेशा एक देवी की एनर्जी रही है।” बता दें कि शिल्पा और राज ने नवंबर 2009 में शादी की थी और दोनों के दो बच्चे (वियान और समीशा) हैं। 1993 में फिल्म ‘बाज़ीगर’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली शिल्पा शेट्टी आज एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कामयाब एंटरप्रेन्योर और टीवी रियलिटी शोज़ की जज भी हैं।