अश्लील इशारेबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

Follow Us

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में “अभियान संवेदना” संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत महिला अपराधों में तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना चक्रधरनगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ एवं अश्लील इशारेबाजी के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

थाना चक्रधरनगर में पुसौर क्षेत्र की 36 वर्षीय महिला द्वारा 6 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने रिश्तेदार के घर पिछले लगभग 15 दिनों से रह रही है। दिनांक 05 जून 2026 की शाम उसके रिश्तेदार बाजार गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान युवक विकास निराला (26 वर्ष) ने महिला को अकेला पाकर अश्लील इशारेबाजी की। महिला द्वारा घर का दरवाजा बंद कर लिया गया। रिश्तेदारों के वापस आने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना चक्रधरनगर आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। थाना चक्रधरनगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 75(2) एवं 79 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

प्रकरण दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास निराला को तत्काल हिरासत में लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।