मुंबई। अभिनेता आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट की संभावित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच वरिष्ठ अभिनेत्री राखी गुलज़ार का बयान चर्चा में है। उन्होंने 60 वर्ष की उम्र में शादी करने को लेकर आमिर खान का समर्थन किया है। राखी गुलज़ार ने कहा कि शादी और खुशी का उम्र से कोई संबंध नहीं होता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लोग जीवन के किसी भी पड़ाव में नया रिश्ता शुरू कर सकते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि भले ही उन्होंने आमिर खान के साथ कभी काम नहीं किया हो, लेकिन वह उन्हें एक सच्चे और संवेदनशील इंसान मानती हैं। उन्होंने आमिर की पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ तलाक के बाद भी अच्छे संबंध बनाए रखने की सराहना की। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि समारोह निजी होगा, जिसमें परिवार और करीबी मित्र शामिल होंगे। हालांकि शादी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
आमिर की तीसरी शादी पर उठे सवालों के बीच राखी गुलज़ार ने किया समर्थन
