महाराष्ट्र / मालेगांव में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के फैंस ने उनकी नई फिल्म है जवानी है तो इश्क तो होगा ही। की रिलीज पर अनोखा जश्न मनाया। फैंस ने फिल्म के पोस्टर पर दूध चढ़ाकर मृणाल को “खानदेश की क्वीन” बताते हुए उत्सव मनाया। कार्यक्रम के बाद बचा हुआ दूध जानवरों को खिलाया गया और पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पौधा भी लगाया गया। वहीं, फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
