NEET मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Follow Us

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया। बताया जा रहा है कि वह शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति कथित तौर पर CJP के विरोध में कॉकरोच मारने वाला स्प्रे लेकर पहुंचा, जिसके बाद उसे कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।