सर्दी-जुकाम में पानी पीना लगता है आफत? इन 5 आसान तरीकों से बॉडी को रखें हाइड्रेटेड

Follow Us

नई दिल्ली। सर्दी-खांसी होने पर अक्सर शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे पसीना आने लगता है और शरीर में पानी की कमी होने लगती है। विडंबना यह है कि इस दौरान प्यास लगना भी काफी कम हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का खतरा बढ़ जाता है। अगर बीमारी में आपका भी सादा पानी पीने का मन नहीं करता, तो आप कुछ आसान और टेस्टी विकल्पों से खुद को हाइड्रेटेड रख सकते हैं।

सबसे बेहतर तरीका है कि आप सादे पानी की जगह हल्का गुनगुना पानी पीएं। यह गले की खराश को शांत करता है और संक्रमण से लड़ता है। इसके अलावा, गुनगुने पानी में आधा नींबू और शहद मिलाकर पीना एक बेहतरीन चॉइस है; नींबू का विटामिन-सी और शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्युनिटी बढ़ाते हैं। अगर आप कुछ हल्का और पौष्टिक चाहते हैं, तो गरमा-गरम मिक्स वेजिटेबल या क्लियर सूप पीएं, जो शरीर को भरपूर नमी और पोषण देगा। दिन में एक या दो बार इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी पीना भी शरीर में लिक्विड लेवल को मेंटेन रखता है। साथ ही, डॉक्टर की सलाह पर ताजे फलों का जूस भी लिया जा सकता है। इन स्वादिष्ट तरीकों को आजमाकर आप बिना घूंट-घूंट सादा पानी पिए भी सर्दी-खांसी में हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रह सकते हैं।