CM डीके शिवकुमार ने अन्नाम्मा देवी मंदिर में टेका माथा, राज्य की खुशहाली की कामना

Follow Us

कर्नाटक। CM डीके शिवकुमा ने शुक्रवार को श्री अन्नम्मा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा की और देवी के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने पहले की गई अपनी मन्नत पूरी होने पर मंदिर में दर्शन किए। पूजा के दौरान उन्होंने स्थानीय परंपरा के अनुसार देवी को नमक और दही अर्पित किया, जिसे सुख, शांति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के कल्याण, सामाजिक सद्भाव और विकास की कामना करते हुए अपने परिवार तथा माता का भी आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया और उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मंदिर प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की थीं। पूजा के बाद उन्होंने कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।