पहलाज निहलानी के निधन से शोक में फिल्म इंडस्ट्री, चंकी पांडे ने दी भावुक श्रद्धांजलि

Follow Us

मुंबई। दिग्गज फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने 4 जून को उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता चंकी पांडे ने सोशल मीडिया पर पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि निहलानी का अंतिम संस्कार 4 जून को मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की। गौरतलब है कि चंकी पांडे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में पहलाज निहलानी द्वारा निर्मित फिल्म ‘आग ही आग’ से की थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में थे। पहलाज निहलानी ने 1980 के दशक में फिल्म निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हथकड़ी, आंधी-तूफान, आंखें, अंदाज, तलाश, रंगीला राजा और जूली 2 जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान कई दशकों तक याद किया जाएगा।