भारतीय टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए दिल जीत लेने वाला पोस्ट किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद के खिलाफ वैभव सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ने से केवल 3 रन से चूके। उन्होंने मैच विनिंग पारी के दौरान आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया। हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
- Vaibhav Suryavanshi के इंडिया डेब्यू की मांग तेज
दरअसल, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav on Vaibhav) ने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी के लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा,“हिम्मत मत हारो दोस्त, क्या जबरदस्त पारी थी, तुमने तो सबकी सांसें ही थाम दीं। तुम तो एक उभरते हुए सितारे हो।”
- भारतीय टीम को मिला नया स्टार
वैभव के रूप में भारतीय क्रिकेट को भविष्य का नया सुपरस्टार मिल चुका है। मौजूदा सीजन में उन्होंने 242 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कोहली और रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव का करियर अंतिम चरणों में है।
ऐसे में वैभव भविष्य के ब्रांड बन सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि भारतीय टी-20 टीम में उन्हें मौका देने के लिए चयनकर्ता और कोच किस खिलाड़ी को बाहर करने का फैसला करेंगे। वैभव को अब क्रिकेट का ‘पेले’ कहा जाने लगा है।
