रायपुर । राजधानी रायपुर में एक आदिवासी युवती के साथ शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला Purani Basti थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, युवती प्रतियोगी परीक्षा देने रायपुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए मंत्रालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 6 लाख रुपये भी ले लिए।
काफी समय बीतने के बाद जब न नौकरी मिली और न ही शादी की बात आगे बढ़ी, तब युवती को अपने साथ धोखा होने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
