रायपुर । राजधानी रायपुर में रिश्तों में दगाबाजी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी युगल के बीच 6 महीने से अफेयर था. दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई और शादी का फैसला कर लिया. इसी साल 20 मार्च को दोनों की धूमधाम से शादी हुई. परिवार में जमकर जश्न मनाया गया लेकिन दूल्हे को कहां मालूम था कि उसकी दुल्हन जल्द ही उसकी खुशियों पर ग्रहण लगाने वाली है. तीन दिन पहले नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. वह पति के घर से ज्वेलरी और 50 हजार रुपये कैश भी ले गई. पति अब पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है. उसका आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है. वह पुलिस से पत्नी की तलाश करने की गुहार लगा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. पीड़ित पति गगन साहू ने डीडी नगर थाना में पत्नी के घर से भागने की शिकायत दी है. उसने पुलिस को बताया कि उनकी लव मैरिज हुई थी. दोनों का 6 महीने से अफेयर चल रहा था. जिसके बाद इसी साल 20 मार्च को उन्होंने शादी कर ली. शादी में परिवार भी शामिल हुआ था।
गगन साहू ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी पत्नी घर से फरार हो गई. उसने पत्नी पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने का आरोप लगाया. वह घर से सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये कैश लेकर गायब हो गई. जिसके बाद वह डीडी नगर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दी लेकिन अब तक उसकी FIR दर्ज नहीं की गई है. गगन ने कहा कि वह तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है. वह पुलिस से निवेदन करता है कि उसकी पत्नी की तलाश शुरू की जाए. नवविवाहिता के बॉयफ्रेंड के साथ भागने का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
