ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के इस लुक ने लूटी महफिल, जींस-टॉप में लगीं बेहद कमाल

Follow Us

​नई दिल्ली। ईशान किशन फील्ड पर अपने प्रदर्शन के चलते ही नहीं अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया अक्सर ही उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम में नजर आती हैं, तो उनका स्टाइल भी लाइमलाइट लूट लेता है। अब ब्यूटी क्वीन का जींस में बेहद ग्लैमरस लुक देखने को मिला, जिसे उन्होंने बिना एक्स्ट्रा एफर्ट्स लगाए क्लासी टच दिया, जिसे आसानी से कोई भी री-क्रिएट कर सकता है। दरअसल मिस राजस्थान 2017 रह चुकीं अदिति सेम ईयर में फेमिना मिस इंडिया की रनर-अप भी रही हैं, तो 2018 में मिस डीवा सुपरनेशनल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ऐसे में उनके स्टाइल में डीवा वाली एनर्जी साफ नजर आती है। जैसा यह जींस वाला कैजुअल अवतार, जिससे कॉलेज गर्ल्स और फ्रेंड्स के साथ आउटिंग के लिए जाने के लिए लड़कियां आइडिया ले सकती हैं। आपको बता दें की सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अदिति के लुक्स अक्सर ही लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। वह न सिर्फ वेस्टर्न कपड़ों में अपने स्टाइल से बाजी मार लेती हैं, बल्कि उनका देसी रूप भी कमाल का लगता है। यहां हसीना बूटकट जींस के साथ फ्रिल वाला टॉप पहने नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक कंफर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो दिखा गया।

3,499 रुपये की बूटकट जींस की पेयर

वहीं अदिति के लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो उन्होंने अपने ही फैशन लेबल, ‘लेबल अदिति हुंडिया’ के पीच कलर के टॉप को पहना है। जिसे नूडल स्ट्रैप्स के साथ डिजाइन किया और नेकलाइन को बो स्टाइल डिटेलिंग देकर फ्रंट पोर्शन में ग्लैमर के साथ क्यूट एलिमेंट ऐड किया। जिसे दिया फ्रिल वाला टच टॉप को और स्टनिंग बना गया, जो किसी भी लुक को एफर्टलसी कूल बना सकता है। टॉप के साथ अदिति ने डार्क नेवी ब्लू कलर की बूटकट जींस पहनी। फ्रेंच कलेक्शन लेबल की जींस फ्लेयर्ड टॉप को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रही है, तो इसे प्लेन डिजाइन न देकर सेंटर में डिटेलिंग दी, जो इसे क्लासी फील दे रही है। इंटरनेट पर इस जींस की कीमत 3,499 रुपये दी गई है। जिसमें अदिति का स्टाइल शानदार लगा। जब बारी लुक को स्टाइल करने की आई, तो अदिति ने मिनिमल लेकिन क्लासी जूलरी वेअर की। डेलिकेट लेयर्ड चेन, ब्रेसलेट और पर्ल इयररिंग्स स्टनिंग लगे, तो साथ में वह ओवरसाइज्ड सनग्लासेस और बेज पंप हील्स पहने हुए हैं। वहीं, उन्होंने tory burch का चैरी रेड डिस्ट्रेस्ड शोल्डर बैग कैरी किया, जिसकी कीमत इंटरनेट पर करीब 34,359 रुपये दी गई है। आउटफिट और एक्सेसरीज के बाद अब बारी आती है, हसीना के लुक को हेयर और मेकअप के साथ फाइनल टच देने की। जिसके लिए हसीना ने अपने बालों को स्ट्रेट करके ओपन रखा, तो मेकअप को पीच लिप शेड के साथ ब्लश चीक्स करके लुक को कॉम्प्लिमेंट किया। जहां अदिति की स्टाइलिंग हेड टू टो स्टनिंग लगी।

पहना अपने फैशन लेबल का टॉप