Cannes Film Festival: मां ऐश्वर्या के दूसरे लुक से ज्यादा बेटी आराध्या के अंदाज के चर्चे, तस्वीरें वायरल

Follow Us

नई दिल्ली। कान फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शिरकत कर रही थीं लेकिन फैंस को ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का इंतजार था। शुक्रवार देर रात उनका पहला और दूसरा लुक कान फेस्टिवल से सामने आया। कई तस्वीरों में ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या भी नजर आ रही हैं, वह भी एक रेड गाउन लुक में पोज रही हैं। ऐश्वर्या और आराध्या इस तरह से पहली बार किसी मंच को साझा कर रही हैं। आपको बता दें की ऐश्वर्या राय पहले ब्लू कलर के गाउन लुक में कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। फिर शुक्रवार देर रात उनका दूसरा लुक भी फैंस को देखने को मिला। इस लुक में वह हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहन दिखीं। वहीं, गाउन लुक में वह हल्के गुलाबी रंग का ही केप (Cape) पहने नजर आईं।

Cannes 2026: रेड गाउन में छाईं 14 साल की आराध्या बच्चन, ग्लैमरस लुक से लूटी  लाइमलाइट, मां ऐश्वर्या राय संग टशन में दिए पोज - 14 years old aaradhya  bachchan cannes debut

इससे उनका लुक और भी खूबसूरत लग रहा था। गाउन लुक में ड्रेपिंग भी अच्छे ढंग से की गई थी। ऐश्वर्या ने अपने गाउन लुक के साथ ज्वेलरी के तौर पर ईयररिंग और डायमंड रिंग्स पहनी हैं। बालों को बड़े सलीके से खुला रखा है। मेकअप भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिल्कुल नेचुरल रखा है। दरअसल, ऐश्वर्या के दूसरे गाउन लुक पर फैंस भी फिदा नजर आए। सोशल मीडिया पर उन्हें फिर एक बार कान फेस्टिवल की क्वीन का तमगा दिया गया है। वहीं कई साल से बेटी आराध्या भी कान फिल्म फेस्टिवल इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचती हैं। लेकिन इस बार आराध्या का अलग ही अंदाज नजर आया। ऐश्वर्या के रेड कारपेट पर चलने से पहले आराध्या ने भी उनके साथ पोज दिए। वह रेड कलर के गाउन में दिखीं। इसके साथ ऐश्वर्या की बेटी ने रेड कलर का ही केप (Cape) कैरी किया था। फैंस आराध्या का यह लुक देखकर हैरान रह गए।

कान्स रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का चला जादू, प्रिंसेस लुक में आराध्या ने  लूटी लाइमलाइट, वायरल हुईं तस्वीरें - News18 हिंदी