रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से पंगा लेना पड़ा भारी! पाकिस्तान में ‘मेरा ल्यारी’ का हुआ बुरा हाल, बिके सिर्फ 22 टिकट

Follow Us

हैदराबाद। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की तुलना अक्सर विवादों को जन्म देती है, लेकिन इस बार पाकिस्तान की एक फिल्म को बॉलीवुड से मुकाबला करना बेहद भारी पड़ गया है। रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के जवाब के तौर पर पेश की गई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ अपनी रिलीज के साथ ही एक बड़े विवाद और मजाक का केंद्र बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सिनेमाघरों से फिल्म हटाए जाने से पहले कुछ थिएटर्स में इसके केवल 22 टिकट ही बिक सके थे। रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर भारी-भरकम दावों और चर्चाओं के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह नाकाम रही।

अबू अलीहा के निर्देशन में बनी और 8 मई को रिलीज हुई ‘मेरा ल्यारी’ कराची के ल्यारी इलाके की पृष्ठभूमि, महिला फुटबॉल और वहां के स्थानीय जीवन के संघर्ष पर आधारित है। इस फिल्म की तुलना भारत की ‘धुरंधर’ से तब शुरू हुई जब सिंध के सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने भारतीय फिल्म की आलोचना करते हुए ‘मेरा ल्यारी’ को ल्यारी की “असली और सकारात्मक छवि” दिखाने वाली फिल्म बताया था। दरअसल, ‘धुरंधर’ में ल्यारी को एक डार्क क्राइम और जासूसी बैकग्राउंड के रूप में दिखाया गया था, जिसके जवाब में इस पाकिस्तानी फिल्म को देशभक्ति और राजनीतिक बयानों के साथ प्रमोट किया गया।