नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के छात्रों के लिए अब इम्तिहान की घड़िया नजदीक है, जी हाँ रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें की यह परीक्षा 18 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन दो अनिवार्य शिफ्टों में किया जाएगा।
वहीं पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में शामिल होना जरूरी होगा। किसी एक पेपर में अनुपस्थित रहने पर उम्मीदवार को मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। जेईई मेन परीक्षा में निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और अन्य जरूरी निर्देश दिए गए होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तुरंत बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें। वहीं उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। बिना फोटो आईडी और एडमिट कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है। परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पहुंचना और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना जरूरी होगा।
