CBSE 12th Result 2026: डिजिलॉकर पर बढ़ी हलचल, अब जल्द आ सकता है सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट

Follow Us

नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां डिजिलॉकर पर सीबीएसई परिणाम होस्टिंग से संबंधित हालिया अपडेट और बैकएंड गतिविधियों ने 12वीं के छात्रों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। दरअसल सीबीएसई बोर्ड डिजिलॉकर पर साझा की गई एक ताजा जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। आपको बता दें की सीबीएसई की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थी। वहीं इस वर्ष 18 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए, जो फरवरी से अप्रैल के बीच लंबी अवधि में आयोजित की गईं।आमतौर पर डिजिलॉकर के द्वारा इस तरह की जानकारी साझा करने के एक या दो दिन के भीतर परिणाम जारी हो जाते हैं। ऐतिहासिक रूप से, सीबीएसई बोर्ड परिणामों की आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले इसी तरह के घटनाक्रम देखे गए हैं, जिससे परिणाम की शीघ्र घोषणा को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजे किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं। वहीं परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, अनंतिम डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। छात्र ऑनलाइन ही अपने डिजिटल स्कोरकार्ड को एक्सेस और डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि मूल मार्कशीट और आधिकारिक प्रमाण पत्र बाद में उनके संबंधित विद्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। इस प्रकार घोषणा होने पर विद्यार्थी कक्षा 12वीं का रिजल्ट कई माध्यमों से चेक कर सकेंगे, जैसे:-

cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
DigiLocker एप या वेबसाइट
UMANG एप या वेबसाइट