फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ये तीन सुपरहिट फिल्में हो रही हैं री-रिलीज…

Follow Us

सभी फैंस के लिए फरवरी में इन सपरस्टार की फिल्मे री-रिजीज हो रही है। आपको बता की फ़रवरी महीने में एक्टर सलमान खान, एक्टर अजय देवगन और एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए काफी खास होने वाला है। दरअसल, सलमान की साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम, अजय की साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म युवा और शाहरुख की साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म तेरे नाम 27 फरवरी को, एक्टर अजय देवगन की फिल्म युवा 20 फरवरी को और एक्टर शाहरुख खान की फिल्म देवदास 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं बात करे फिल्म देवदास की तो फिल्म में शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे। तो वहीं, युवा में अजय देवगन के अलावा विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी नजर आए थे। सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में उनके साथ भूमिका चावला लीड रोल में थीं। तीनों फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें, तो तेरे नाम की रेटिंग 7.2 है। फिल्म देवदास की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। वहीं, युवा की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। अब देखना होगा की ये अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मे इस समय सनम तेरी कसम के री-रिलीज रिकॉर्ड को तोड़ पति है या नहीं।