अग्निमित्रा पॉल: फैशन की दुनिया छोड़ राजनीति के रण में उतरीं, अब बंगाल में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

Follow Us

बंगाल। बंगाल में भाजपा लंबे समय के बाद अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसे के साथ आज बांगल में शपथ ग्रहण के साथ सरकार का गठन होने जा रहैा है। शुभेंदु अधिकारी भाजपा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके साथ चार और विधायकों के शपख ग्रहण की भी खबर है। इसमें एक नाम जो सामने आया है वह है अग्निमित्रा पॉल। यह भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष हैं। पॉल ने आसनसोल दक्षिण से चुनाव जीता है। इनका नाम पहले मुख्यमंत्री के लिए चल रहा था, लेकिन अमित शाह के । शुभेंदु अधिकारी के नाम के एलान के साथ इनका सीएम नहीं बनना तय हो गया। लेकिन फिर भी इनका नाम चर्चा में बना हुआ है। माना जा रहा है कि इन्हें मंत्री मंडल में कोई बड़ा पद मिल सका है। आपको बता दें की 51 वर्षीय नेता ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज करते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार तापस बनर्जी को 40,839 मतों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने क्षेत्र में भाजपा की पकड़ को और मजबूत किया है।

वहीं राजनीति में सक्रिय होने से पहले अग्निमित्रा पॉल फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, हिंसक प्रदर्शन, कानूनी आदेशों की अवहेलना और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने जैसे आरोपों से जुड़े 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने से संबंधित आरोप भी शामिल हैं। हालांकि, अब तक किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।2021 में इन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीती थीं। उन्होंने टीएमसी की बड़ी नेता सायन घोष को हराया था। 2022 में उन्होंने आसनसोल से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह मेदिनीपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थी, लेकिन टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा से हार गई थी। अब 2026 में उन्होंने एक बार फिर आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट को अपने लिए बनाए रखा है। अग्निमित्रा पॉल की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने तीन डिग्री ली है। सबसे पहले उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट तथा आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से वनस्पति विज्ञान (ऑनर्स) में बीएससी की डिग्री पूरी की है। अपनी विज्ञान की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट साइंसेज से फैशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा भी किया है। लेकिन पॉल को और पढ़ाई करनी थी। इसलिए उन्होंने एमबीए की डिग्री भी हालिस की।