नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के स्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने 26 अप्रैल को अपनी एनिवर्सरी मनाई। इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटियों के साथ पूजा की, जिसमें सुरभि तिवारी का संस्कारी रूप दिल जीत गया। सिर पर पल्लू लेकर वह पूजा करती दिखीं, तो साड़ी में भी पति के साथ फोटोज शेयर करके अपना देसी रूप दिखाया। ऐसे में उनका ट्रेडिशनल अवतार सबका ध्यान खींच ले गए। अब यूं तो सुरभि सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी अकेले, तो कभी परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन एनिवर्सरी के खास मौके पर उनका पति मनोज के साथ साड़ी वाला लुक बेहद सुंदर लगा। जहां सांसद भी ट्विनिंग करके उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गए, तो बेटियों का सूट में अंदाज भी प्यारा लगा। आपको बता दें की सुरभि का साड़ी लुक बेहद सॉफ्ट, एलिगेंट और ट्रेडिशनल वाइब दे रहा है। जिसका पेस्टल पीच कलर फ्रेश वाइब्स लेकर आ रहा है। जिस पर खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी हो रखी है, तो मनोज तिवारी का कुर्ता लुक भी रॉयल और कलर को-ऑर्डिनेटेड नजर आया। वहीं उनके कुर्ते पर ब्लू के साथ पर्पल और येलो कलर को पेस्टल टोन में यूज करके फ्लोरल पैटर्न बनाया गया, जो काफी सटल और रिच फील दे रहा है। जिनसे सुरभि की साड़ी को बखूबी कॉम्प्लिमेंट किया और दोनों का स्टाइल कपल गोल्स दे गया। सुरभि की साड़ी पर लखनवी चिकनकारी स्टाइल की बारीक कढ़ाई हो रखी है। जिसे बॉर्डर और पल्लू पर हैवी रखा, तो बाकी की साड़ी पर छोटी- छोटी बूटियां और फ्लोरल मोटिफ्स से ऑलओवर साड़ी को सेम पैटर्न से सजाया। जिसमें ब्लू शेड का भी यूज हुआ, तो सेक्विन से शाइन ऐड की। जिससे इसकी खूबसूरती और बढ़ गई।
![]()
साड़ी हैवी कढ़ाई वर्क से सजी है, इसलिए लुक में बैलेंस लाने के लिए सुरभि ने मैचिंग कलर का ब्लाउज पेयर किया। जिसे राउंड नेक के साथ एकदम सिंपल रखा, तो लेस इज मोर कॉन्सेप्ट फॉलो करते हुए पर्ल डिटेलिंग इयररिंग्स और गोल्ड चेन पहनकर इसे स्टाइल किया। जहां मांग में सिंदूर लगाकर ओपन हेयर करके पिंकिश टोन मेकअप किए सुरभि का देसी रूप सुंदर लगा। सुरभि ने पूजा के लिए येलो बेस वाले खूबसूरत अनारकली को पिक किया। जिसे फुल स्लीव्स दी गई है, तो इसके बॉर्डर को ग्रीन डिटेलिंग देकर उसे सुनहरे वर्क से सजाया। जिसके आसपास पतला रेड बॉर्डर लगाकर इसे हाइलाइट किया, तो साथ में उन्होंने हैवी एम्बेलिश्ड दुपट्टा कैरी किया। जिसमें रेड, येलो और ग्रीन जैसे सारे शुभ कलर ऐड हैं और सुनहरे सितारों के साथ ही इंट्रीकेट पैटर्न नजर आ रहे हैं। जिसे सिर पर ओढ़ उन्होंने पूजा करते हुए अपना संस्कारी रूप दिखाया, तो इसका ऑलओवर हैवी डिजाइन लुक को रॉयल फील दे गया। सुरभि ने सूट लुक को स्टाइल करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं क्योंकि पहले से सितारों और कढ़ाई से इसे हैवी लुक मिल रहा है। हाथ में पीले, हरे रंग के कंगन पहनकर उन्होंने माथे पर लाल बिंदी लगा ली, जो लुक के साथ परफेक्टली ट्यून कर गए। वहीं, लाल कुर्ता और गोल्डन धोती के साथ पटका लेकर मनोज तिवारी भी पूजा करते दिखे। मनोज और सुरभि की दोनों बेटियां भी सिल्क के कुर्ते में ट्विनिंग करती दिखी। सान्विका पिंक कुर्ता पहना हुए है, जिस पर सुनहरे फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं, तो वह दो चोटी बनाकर चूड़ियां पहने नजर आई। वहीं, छोटी बेटी मनोग्या के कुर्ते पर भी सेम फूल बने हैं, तो डिजाइन भी सेम रखा। जिसमें दोनों का देसी अंदाज बेहद क्यूट लगा, तो उनके साथ उनकी दादी भी क्रीम और गोल्डन शेड की कॉटन की साड़ी पहन पूजा में शामिल हुईं।
![]()
