नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 33वें ग्रुप में आज लीग के दो सबसे सफल स्कोर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आगे- सामने होंगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों की 5-5 ट्रॉफियों के कारण इस भिड़ंत को ‘एल क्लासिको’ का दर्जा मिला है।

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान रहा है। छह-छह मैचों में दोनों ने केवल दो-दो जीत दर्ज की हैं और अंक तालिका में मुंबई 7वें तथा चेन्नई 8वें स्थान पर है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, जहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है।

पिछले कुछ मुकाबलों में यहां 200 रन के आसपास स्कोर बने हैं, जिससे एक और रोमांचक मैच की उम्मीद है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन हालिया फॉर्म में चेन्नई आगे रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा और एमएस धोनी इस मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, क्योंकि दोनों की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है। फैंस के लिए यह मैच न सिर्फ पॉइंट्स टेबल बल्कि प्रतिष्ठा की जंग भी है, जहां हर गेंद और हर रन बेहद अहम साबित होगा।
