नई दिल्ली। सोने और चांदी के दाम में आज फिर नरमी देखने को मिली है। एक दिन की स्थिरता के बाद गोल्ड की कीमतों में हल्की गिरावट आई है, जिससे ज्वेलरी खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 रुपये गिरकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये सस्ता होकर 1,42,000 रुपये पर आ गया। इससे पहले 20 अप्रैल को भी सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने के दाम लगभग समान रहे। यहां 24 कैरेट सोना करीब 1,54,750 रुपये और 22 कैरेट 1,41,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जहां 24 कैरेट का भाव 1,55,990 रुपये तक पहुंच गया। चांदी की बात करें तो इसमें भी लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,64,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। पिछले दो दिनों में चांदी के दाम में कुल 10,100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी रेट पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह 2,74,900 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है।
