मुंबई। माँ श्वेता तिवारी की तरह ही उनकी बेटी भी स्टाइल के मामले में कभी पीछे नहीं रहती। अभी तक श्वेता की वेकेशन फोटोज लोगों का ध्यान खींच रही थीं, तो अब पलक तिवारी का फेदर (पंख) वाली मिनी ड्रेस में कातिलाना अंदाज सबको लट्टू बना गया। लेटेस्ट फोटोशूट में हसीना की इतनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर देखने को मिली कि नजरें उनसे हट ही नहीं रही। तभी तो फैंस भी उन पर लट्टू हो गए हैं। दरअसल वैसे तो 25 साल की पलक का स्टाइल हमेशा ही इंप्रेसिव लगता है, लेकिन इस बार फेदर वाली ड्रेस में वह ग्लैमर का तड़का लगाकर बाजी मार गईं। उनकी अदाएं इतनी किलर हैं कि अच्छे- अच्छे उनके आगे फेल हो जाए। अगर आप किसी नाइट पार्टी में जाने वाली हैं, तो उनके लुक से आइडिया लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं। आपको बता दें की हमेशा ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली पलक का यह लुक बेहद सिजलिंग वाइब्स दे रहा है। जिसमें उन्हें हमेशा की तरह सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट की जोड़ी, विक्टर रॉबिन्सन और सोहेल मुगल ने स्टाइल किया। जहां कम एलिमेंट्स ही लुक को क्लासी टच दे गए और पलक का स्टाइल देखते ही बना। जिस पर हाथ से ऑस्ट्रिच फेदर्स को स्टिच किया गया है।
![]()
वहीं पलक के लुक की डिटेल्स में बात करें, तो ये उन्हें शो- स्टॉपर वाइब्स दे रहा है। रेड कलर अट्रैक्टिव लगा, तो बैकग्राउंड में पिंक और वाइट टोन के साथ स्मोकी इफेक्ट इस कलर को और भी ज्यादा पॉप कर रहा है। जिसका स्ट्रैपलेस डिजाइन उनके कॉलरबोन और शोल्डर्स को खूबसूरती से हाइलाइट करके ग्लैमर कोशेंट को बढ़ा गया, तो मिनी लेंथ लुक में सिजलिंग के साथ मॉडर्न टच दे आई। हालांकि, लुक में ड्रामेटिक वाइब्स लाने का काम फेदर डिटेलिंग ने किया। जिससे लुक में वॉल्यून और मूवमेंट औड हुऐ, तो सिल्क स्कार्फ को पेयर करने वाला अंदाज भी इसमें और ड्रामा ले आया। जिसे फोटोशूट के दौरान हसीना ने अपने एक हाथ पर स्लीव्स की तरह डाल लिया, तो दूसरी ओर से यह ट्रेल की तरह फ्लोर पर दिखा। जिसने स्टैटिक ड्रेस को मूवमेंट दिया और हसीना का इसे कैरी करने वाला अंदाज गजब का लगा। पलक की मिनी ड्रेस को बॉडी हगिंग फिट का बनाया गया है, जो उनकी बॉडी कर्व्स को खूबसूरती से एन्हांस कर रही है। यही नहीं उनका साइड प्रोफाइनल, रिलैक्स्ड स्टांस और बालों में हाथ फेरकर पोज देने वाला अंदाज भी लुक को और ज्यादा सिजलिंग और क्साली बना रहा है। वहीं, शीयर वाइट ड्रेप्स बैकग्राउंड एक ड्रीमी और सॉफ्ट कंट्रास्ट क्रिएट कर रहा है। जब बारी स्टाइलिंग की आई, तो पलक ने जूलरी को अवॉइड करते हुए अपनी आउटफिट को ही हाइलाइट होने दिया। हसीना ब्लैक हाई हील्स पहने नजर आईं, जिनका रेड के साथ कॉम्बिनेशल क्लासिक लगता है। हील्स लेग्स को लंबा और सिल्हूट को शार्प दिखाती हैं। जिसे सॉफ्ट वैवी ओपन हेयर के साथ एकदम सटल मेकअप के साथ स्टाइल करने वाला अंदाज ड्रेस को फोकस में रहने दे रहा है और कुछ भी ओवरडन नहीं लगता। ऐसे में पलक का सिजलिंग लुक हेड टू टो परफेक्ट बन गया।
![]()
