बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे स्टार निंजा, भस्म आरती के बाद अनुभव की अलौकिक शांति

Follow Us

उज्जैन। उज्जैन के राजा के दर्शन करने पहुंचे पंजाबी सिंगर निंजा। दरअसल मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में आज प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता अमित भल्ला, जिन्हें प्रशंसक ‘निंजा’ के नाम से जानते हैं, आशीर्वाद लेने पहुंचे। निंजा ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। वहीं दर्शन के पश्चात मीडिया से भावुक मन से चर्चा करते हुए निंजा ने कहा कि महाकाल की नगरी में जो ऊर्जा और अलौकिक आनंद मिलता है, उसे शब्दों में पिरोना कठिन है। उन्होंने कहा, “बाबा के दर्शन कर ऐसा आभास हुआ जैसे स्वयं भोलेनाथ का आशीर्वाद साक्षात मिल गया हो। आपको बता दें की ” निंजा ने ‘आदत’ और ‘रोइ ना’ जैसे सुपरहिट गानों के साथ-साथ ‘चन्ना मेरेया’ जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है। उनके आने वाले सॉन्ग और फिल्मों को लेकर उन्होंने बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया और सफलता की कामना की।