मुंबई। उर्वशी रौतेला का नाम इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं रहतीं। ऐसे में हसीना के लुक्स अक्सर ही लाइमलाइट में आ जाते हैं, तो अब एक अवॉर्ड शो में उनका लेटेस्ट लुक सबका ध्यान खींच ले गया। जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर लहंगा पहनकर एंट्री ली और अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा, लेकिन उनका अंदाज लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया और वह उनके निशाने पर आ गईं। दरअसल, उर्वशी इंडियन नेशनल सिने एकेडमी अवॉर्ड्स में शीशों से सजा चमचमाता लहंगा पहनकर पहुंचीं। जिसमें उनका देसी ग्लैमर देखते ही बना, तो हसीना का 5.5 लाख रुपये का यूनिक बैग भी ध्यान खींच ले गया। लेकिन, लोगों को उनका स्टाइल रास नहीं आया और उनके लुक को घटिया बताने के साथ ही मेकअप को ओवर कहकर ट्रोल करने लगे। ऐसे में चलिए हसीना के लुक और लोगों के कमेंट्स पर नजर डालते हैं। कभी अपने देसी तो कभी वेस्टर्न लुक्स से दिल जीतने वाली उर्वशी ने अवॉर्ड नाइट के लिए ब्लश पिंक कलर का लहंगा चूज किया। जिसे पहनकर नजाकत के साथ उन्होंने रेड कार्पेट पर एंट्री ली। जिसे सेक्विन के साथ ही मिरर वर्क से सजाया गया, जिसका ब्लिंग कैमरों के फ्लैश के बीच अलग ही चमका, तो चोली के साथ दिया ग्लैमरस टच हसीना के लुक में तड़का लगा गया।
![]()
आपको बता दें की दरअसल, उर्वशी के कलीदार लहंगे पर वर्टिकल लाइन्स में मिरर लगे हैं, तो बीच में सिल्वर सेक्विन भी ऐड है। जिनका पिंक के साथ कंट्रास्ट शानदार लगा, तो स्लीवलेस चोली को प्लंजिंग नेकलाइन के साथ दिया मॉडर्न टच लुक में तड़का लगा गया। जहां स्ट्रैप्स और ब्रोड राउंड नेक को मिरर हाइलाइट कर रहे हैं, तो मिडिल एरिया पर लहंगे की तरह डिजाइन बना है। बॉर्डर पर लगी बीड्स वाली लटकन लुक को पूरा कर गई, तो लो वेस्ट लहंगे के साथ फ्लॉन्ट होता उनका मिडरिफ एरिया लुक में सिजलिंग वाइब्स बढ़ा गया। उर्वशी के लहंगा- चोली में लगे मिरर ड्रामा ऐड करते हुए इसे हैवी लुक दे रहे हैं, तो लुक में बैलेंस लाने के लिए उन्होंने दुपट्टे को लाइटवेट रखा। नेट के दुपट्टे के बॉर्डर पर शीशे लगे हैं, तो कुछ- कुछ दूरी पर लाइन्स दी, जिसका डिजाइन लहंगे के मुकाबले कम और एलिगेंट लगा। जिसे एक साइड ओपन करके उन्होंने स्टाइल किया। वहीं जब बारी उर्वशी के लुक को स्टाइल करने की आई, तो हसीना ने जूलरी में भी कोई कमी नहीं। वह डायमंड का नेकलेस, इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स पहने नजर आईं, जो लुक में और भी ब्लिंग ऐड कर गए। यही नहीं क्रिस्टल से सजा सिल्वर वाइट स्वान बैग देखते ही बना। लग्जरी ब्रांड के इस बैग की कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 5,995 डॉलर दी गई, जो भारतीय रुपयों में करीब 5.5 लाख रुपये होती है। जिस पर सिल्वर के साथ रेड, ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज शेड के क्रिस्टल स्टनिंग लगे हैं।
बेशक उर्वशी ने अपने लुक को स्टाइल करने में कोई कमी नहीं की, लेकिन उनका मेकअप इसे लोगों की पसंद नहीं बल्कि नापसंद बना गया। ग्लॉसी लिप्स के साथ काजल और विंग्ड आईलाइनर लगाए उनकी आंखों का शिमरी मेकअप ओवर लग रहा है, तो ब्लश और हाइलाइट भी एक्स्ट्रा शाइन ला रहे हैं। जिसका आउटफिट के साथ बैलेंस उन्हें पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे। वैसे इतने चमचमाते कपड़ों के साथ न्यूड नेचुरल टोन मेकअप खिलकर आता और ओवर नहीं लगा, लेकिन हसीना ने पिंकिश टोन मेकअप के साथ प्ले किया। उर्वशी रौतेला की लहंगे में तस्वीरें सामने आने के बाद से लोगों की टिप्पणियां लगातार जारी हैं। किसी ने लुक को घटिया कह दिया, तो कई मेकअप को देखकर उन्हें एशियन पैंट्स कह रहा है। एक ने लिखा, ‘आखिर इनको कितने किलो मेकअप करते हैं’, तो दूसरा बोला, ‘फ्रेंड्स बताओ इसने कितने किलो फाउंडनेशन लगाया है’। इसी तरह एक ने कमेंट किया, ‘कितना ओवर मेकअप करती है’, तो दूसरा कमेंट है, ‘मेकअप ओवरलोडेड’।
![]()
