टीवी शो ‘मुक्काबाज’ में धमाकेदार वापसी की चर्चा: हर्षद चोपड़ा के कमबैक से फैंस एक्साइटेड

Follow Us

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित शो ‘मुक्काबाज’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है। शो में लीड रोल के लिए दो बड़े नाम सामने आ रहे हैं-हर्षद चोपड़ा और फहमान खान। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह और बहस दोनों तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स लीड कास्ट को फाइनल करने की प्रक्रिया में जुटे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी अभिनेता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हर्षद चोपड़ा के नाम को लेकर सबसे ज्यादा बज बना हुआ है।

हर्षद चोपड़ा पहले भी कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। ऐसे में उनके टीवी पर वापसी की खबर ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे उनके लिए “ग्रैंड कमबैक” बता रहे हैं। वहीं फहमान खान भी अपने मजबूत अभिनय और अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी मजबूत है, जिससे कास्टिंग को लेकर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। फिलहाल मेकर्स दोनों एक्टर्स से बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही फाइनल कास्ट का ऐलान किया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि, ‘मुक्काबाज’ में आखिर कौन लीड रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीतता है।