सीबीएसई 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 93.70 फीसदी बच्चे पास

Follow Us

नई दिल्ली । सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। सीबीएसई के मुताबिक, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 93.70 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। लड़कियों ने 94.99 फीसदी के साथ एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी श्रेष्ठता साबित की। बोर्ड के अनुसार 22 लाख से अधिक छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि 55,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त किए। वहीं, लगभग 14.7 लाख उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें आगे सुधार का अवसर दिया जाएगा।

इन तीन तरीकों से रिजल्ट करें चेक
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
डिजीलॉकर के माध्यम से- डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
उमंग एप- umang.gov मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।