संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दूसरा टीजर रिलीज: इतिहास के पन्नों में दफन राज से उठेगा पर्दा!

Follow Us

मुंबई: संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का पहला टीजर 2 अप्रैल को रिलीज़ हुआ था, जिसने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और उत्साह पैदा कर दिया। अब फिल्म का दूसरा टीजर सामने आया है, जिसमें कहानी के और भी रहस्य उजागर होते नजर आ रहे हैं। इस नए टीजर में इतिहास की कुछ ऐसी घटनाओं का जिक्र किया गया है, जिन पर आम तौर पर ज्यादा चर्चा नहीं होती। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि ‘आखिरी सवाल’ के जरिए वे उन सवालों को सामने लाएंगे, जिन्हें अब तक कोई नहीं पूछता। सोशल मीडिया पर यह टीजर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त ने हाल ही में कई सफल फिल्मों में अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता दिखाई है। इस फिल्म में भी उनका किरदार दर्शकों को एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म रिलीज़ से पहले और भी कई प्रमोशनल वीडियो और पोस्टर जारी किए जाएंगे।