मुंबई: सलमान खान लंबे समय से प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम को सपोर्ट करते आए हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर प्रीति और उनकी टीम को जीत के बाद बधाई दी, लेकिन इस ट्वीट में उनसे एक छोटी गलती हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। सलमान के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया क्योंकि प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जिसमें पंजाब ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। यूजर्स का कहना है कि सलमान प्रीति को बधाई देने में थोड़ा लेट हो गए, इसी कारण सोशल मीडिया पर लोग उनका मज़ाक बना रहे हैं और मीम्स शेयर कर रहे हैं। बता दें, इससे पहले भी सलमान खान 2014 में प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब को सपोर्ट करते नजर आए थे, और अब उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अगली फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट टल गई है और नई तारीख अभी सामने नहीं आई है। वहीं प्रीति जिंटा फिलहाल आईपीएल में अपनी टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती दिख रही हैं।
प्रीति जिंटा की टीम को सपोर्ट करना सलमान खान को पड़ा भारी, ट्वीट देख भड़के यूजर्स ने बनाए मीम्स।
