योगी आदित्यनाथ ने असम में किया बड़ा बयान, कहा- यूपी में अब कोई माफिया नहीं, एनडीए ही रोक सकती है घुसपैठ

Follow Us

लखनऊ/बारपेटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज असम दौरे पर हैं। उन्होंने बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कोई माफिया नहीं है और राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की तारीफ की और जनता से उनके पक्ष में वोट देने की अपील की, यह कहते हुए कि असम की जमीन पर कब्जा और घुसपैठ केवल एनडीए ही रोक सकती है।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ NDA की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार जिसने भारत की संस्कृति को, भारत की परंपरा को , भारत की विरासत को सदैव आगे बढ़ाने का काम किया। एक तरफ NDA की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार जो सुरक्षा भी दे रही है और सुशासन के लक्ष्य को भी प्राप्त कर रही है और सेवा के माध्यम से बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला तक पहुंचाने का काम कर रही है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि एक और NDA डबल इंजन की सरकार 10 वर्ष के अंदर असम की कायाकल्प को बदलने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दी तो दूसरी ओर कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने 60 वर्षों तक असम के अंदर अराजकता, दंगों, घुसपैठ को बढ़ावा देकर यहां की सुरक्षा में रोक लगाने का काम किया। असम के लोगों की जमीन पर कब्जा और घुसपैठ सिर्फ एनडीए रोक सकती है। उन्होंने बताया कि यूपी में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकते, धर्मस्थल से चिल्लाने की आवा ज नहीं आती है, दंगा किया तो प्रॉपर्टी छीन ली जाती है।