एनीकट में हुआ हादसा, नहाने गए दो छात्रों की डूबने से हुई मौत

Follow Us

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामनगर में मोहरा एनिकट में रविवार को नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्र गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा हो जाने के कारण रविवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सुरक्षा कारणों से रात में तलाश संभव नहीं हो सकी और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को शिवनंदनपुर निवासी आदिल अंसारी (12 वर्ष) पिता सेराज अंसारी और जयनगर कुंजनगर निवासी अयान सद्दाम (15 वर्ष) पिता मो. जावेद दोस्तों के साथ घूमने के लिए रामनगर मोहरा एनीकट गए थे। इस दौरान आदिल और अयान नहाने के लिए डेम में उतरे लेकिन देखते ही देखते वे गहरे पानी में डूब गए. रविवार सुबह से दोबारा शुरु किए गए तलाश अभियान के करीब तीन घंटे बाद एसडीआरएफ ने दोनों नाबालिगों का शव बरामद कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।