रायपुर में 10 और 13 मई को होंगे आईपीएल के दो मैच, शेड्यूल जारी

Follow Us

रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। शेड्यूल के अनुसार इन शहरों में बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ मैच खेला जाना शामिल हैं। यह मुकाबला दूसरे फेज के हाई-वोल्टेज शेड्यूल की शुरुआत करेगा और फैन्स को रोमांचक क्रिकेट का भरपूर अनुभव देगा। इस फेज में कुल 8 डबल-हेडर मैच होंगे। इन मुकाबलों में दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा। डबल-हेडर का यह आयोजन फैंस के लिए खास आकर्षण रहेगा और उन्हें एक दिन में दो मुकाबलों का मजा मिलेगा।
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में तीन और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी। इस फेज में टीमों के बीच पॉइंट्स टेबल में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस दूसरे चरण के दौरान लीग स्टेज अपने अंतिम दौर में पहुंचेगा, और हर मुकाबला टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा होगा। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ेंगे, प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस और रोमांचक होगी। हालांकि, प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू का ऐलान अभी नहीं हुआ है। बीसीसीआई जल्द ही इस संबंध में अपडेट जारी करेगा। अब दूसरे फेज में 50 बाकी मैचों का आयोजन होगा। इस फेज में टीमों को अपने दमदार प्रदर्शन से प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका मिलेगा। फैन्स को उम्मीद है कि हर मुकाबला हाई-वोल्टेज और रोमांचक होगा। विशेष रूप से इस फेज के दौरान डबल-हेडर मैच फैंस के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।

क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह

बीसीसीआई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रायपुर में 10 मई और 13 मई को दो बड़े मैच आयोजित होंगे। इन मुकाबलों में आरसीबी केकेआर और एमआई जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे फैंस को जबरदस्त क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। रायपुर में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी मैचों की तैयारियों में जुट गई है, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।