रायपुर : 14 फरवरी 26 पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में आज कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी वीरता व बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और शहीदों के सम्मान की रक्षा के संकल्प को दोहराया गया।
शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। वहीं इस दौरान कार्यक्रम मे मदन तालेडा दिनेश तिवारी श्रीनिवास संदीप तिवारी बंशी कन्नौजे सहित कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

