पंडित श्यामा चरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि

Follow Us

रायपुर : 14 फरवरी 26 छत्तीसगढ़ की राजनीति के स्तंभ एवं पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामा चरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा चरण शुक्ला जी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सादे जीवन, सिद्धांतों और जनसेवा के माध्यम से प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन कांग्रेस की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन मदन तालेडा दिनेश तिवारी जी श्रीनिवास संदीप तिवारी बंशी कन्नौजे हीरेंद्र देवांगन ओम श्रीवास किशन बाजारी सुजीत सिह विनोद ठाकुर सुनील भुवाल संजय सोनी सत्तू सिह प्रवीण चंद्राकर मुन्ना मिश्रा संजय बंदे वेंकट कुमार माधव छुरा अपराजीत तिवारी राजू नायक पद्मा कहार मोहसिन खान डूमेंद्र दीप सहित कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।