दिल्ली में आईपीएल 2026 के पहले मैच के चलते ट्रैफिक अलर्ट, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

Follow Us

दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास 4 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक आईपीएल 2026 का पहला मैच खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। स्टेडियम और आसपास के मुख्य सड़क मार्गों पर इस समय यातायात की भीड़ बढ़ने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय से पहले यात्रा की योजना बनाएं और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

इस दिन दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का समय शाम 3 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास वाहनों का दबाव काफी अधिक रहेगा। अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि अगर वे स्टेडियम और आसपास के इलाकों में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से वैकल्पिक मार्ग तय कर लें। यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें। भीड़भाड़ वाले इलाकों से संभव हो तो बचें। ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा कि स्टेडियम के आसपास पार्किंग और मुख्य सड़क मार्गों पर भारी भीड़ के कारण समय पर पहुंचने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए जनता से सुरक्षित और सावधान यात्रा करने की अपील की गई है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास वाहनों का दबाव काफी अधिक रहेगा। प्रभावित प्रमुख मार्ग बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड इन सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन मार्गों से बचें।
निर्धारित समय के दौरान बीएसजेड मार्ग और जेएलएन मार्ग के कुछ हिस्सों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसका उद्देश्य सामान्य यातायात को सुचारु रखना है। स्टेडियम और आसपास के इलाकों में जाने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग चुनें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।

सबसे प्रभावित मार्ग और सलाहराजघाट से दिल्ली गेट तक: जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक: आसफ अली रोड, दिल्ली गेट से आईटीओ तक: बहादुर शाह जफर मार्ग , पुलिस ने इन सभी मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी है क्योंकि ये मार्ग मैच के दौरान सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे। स्टेडियम एंट्री के लिए तय किए गए रास्ते दक्षिण और पश्चिम दिशा के गेट्स बीएसजेड मार्ग का उपयोग पूर्व दिशा के गेट्स: जेएलएन मार्ग के जरिए प्रवेश यात्री ट्रैफिक जाम से बचने और समय पर पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनें, अतिरिक्त समय लेकर निकलें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।

स्टेडियम के पास पार्किंग की अनुमति नहीं होगी, केवल अधिकृत वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। आम दर्शकों के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग उपलब्ध होगी। इन स्थानों से पार्क एंड राइड सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले और समाप्त होने के 1 घंटे बाद तक बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा होगी।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, धैर्य बनाए रखें और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए आधिकारिक चैनलों से लगातार अपडेट लेते रहें।