आज है चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जाने शुभ और अशुभ काल का समय…

Follow Us

आज 21 मार्च यानी शनिवार का दिन है। आज चैत्र शुक्ल तृतीया के अवसर पर ‘मत्स्य जयंती’ और ‘गणगौर पूजा’ का पावन पर्व मनाया जाएगा। आज भगवान विष्णु के प्रथम अवतार का पूजन और माता पार्वती व भगवान शिव की आराधना सौभाग्य और सुख-समृद्धि लेकर आती है। आज चंद्रदेव मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे, जिसके स्वामी केतु हैं। अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से आज आपमें गजब की फुर्ती और आत्मविश्वास बना रहेगा, जो जीवन के सही संचालन में सहायक होगा। आपको बता दें की आज इन्द्र योग का संयोग है, जो बड़ी इच्छाएं पूरी करने और कार्यों में सफलता दिलाने के लिए शुभ है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा पूरी सहजता से करें। आज के दिन अपनी तेज बुद्धि का सही दिशा में उपयोग करें और यदि मन में थोड़ा गुस्सा आए, तो उसे केवल सुधार के संकेत के रूप में देखें। शुभ कार्यों के लिए दोपहर 12:04 से 12:53 बजे तक के अभिजीत मुहूर्त का लाभ उठाएं। सुबह राहुकाल के समय सावधानी रखना ठीक रहेगा।

महत्वपूर्ण विवरण तिथि
शुक्ल तृतीया – रात्रि 11:56 बजे तक, फिर चतुर्थी योग इन्द्र – सायं 07:01 बजे तक करण तैतिल – दोपहर 01:14 बजे तक करण गरज – रात्रि 11:56 बजे तक सूर्य और चंद्रमा की स्थिति सूर्योदय का समय प्रातः 06:24 बजे सूर्यास्त का समय सायं 06:33 बजे चंद्रोदय का समय प्रातः 07:35 बजे चंद्रास्त का समय रात्रि 09:06 बजे सूर्य और चंद्रमा की राशियां सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं चन्द्र देव: मेष राशि में स्थित हैं।

आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक अमृत काल सायं 05:58 बजे से सायं 07:27 बजे तक

आज के अशुभ समय
राहुकाल प्रातः 09:26 बजे से प्रातः 10:57 बजे तक गुलिकाल प्रातः 06:24 बजे से प्रातः 07:55 बजे तक यमगण्ड दोपहर 02:00 बजे से सायं 03:31 बजे तक आज का नक्षत्र आज चंद्रदेव अश्विनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। अश्विनी नक्षत्र: 22 मार्च रात्रि 12:37 बजे तक स्थान: 0° मेष राशि से 13°20’ मेष राशि तक।