मुंबई। सलमान खान ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘मातृभूमि’ के एक रोमांटिक गाने की झलक शेयर की है। इस फ़िल्म का पहले नाम ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ था। जिसे बदल कर मातृभूमि किया गया। आपको बता दें की यह गाना सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फ़िल्माया गया है, जो पहली बार एक साथ नज़र आ रहे हैं। इस रोमांटिक गाने का टाइटल ‘चाँद देख लेना’ है और इसे निहाल टौरो और अंकोना मुखर्जी ने गाया है। इसका म्यूज़िक हिमेश रेशमिया ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। वहीं अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस टीज़र को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, “मातृभूमि का यह गाना, चाँद देख लेना, तुम्हें हम नज़र आएँगे।”
