अभनपुर । पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण जिला रायपुर के दिशा निर्देश पर अभनपुर थाना क्षेत्र मे किरायेदार चेगिंक का अभियान चलाया गया किरायेदार चेकिग के दौरान पता चला कि 02 व्यक्ति दुबले पतले लंबे कद के सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी थाना गुढियारी का रहने वाले है जो ग्रेसियस कालेज के पास अटल आवास बेलभाठा मे रह रहे है जो कई अपराधिक मामलो मे थाना गुढियारी से जेल जा चुके जो दिनांक 8.03.2026 को बस स्टैण्ड अभनपुर मे चाकू एवं तलवार लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है की सुचना पर घटना स्थल रवाना होकर उक्त व्यक्तियो को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम अकाश कुमार साहू पिता स्व नंदलाल साहू उम्र 28 वर्ष साकिन सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी हाल पता अटल आवास बेलभाठा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार बरामद किया गया तथा दुसरा व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम पंकज बैरागी पिता श्याम दास बैरागी उम्र 24 वर्ष साकिन सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी हाल पता अटल आवास बेलमाठा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद कर दोनो आरोपीयो से पुछताछ करने पर थाना गुढियारी के 04-05 अपराधिक मामलो मे केन्द्रीय जेल जा चुके है आरोपीगणो को रविवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी –
1. आकाश कुमार साहू पिता स्व नंदलाल साहू उम्र 28 वर्ष साकिन सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी हाल पता अटल आवास बेलभाठा
2. पंकज बैरागी पिता श्याम दास बैरागी उम्र 24 वर्ष साकिन सूर्य नगर डबरा पारा गुढियारी हाल पता अटल आवास बेलभाठा
