बलरामपुर । पर्यावरण संरक्षण और जन-कल्याण की भावना को बढ़ावा देने के लिए आज ‘सेवा संकल्प अभियान के तहत वन परिक्षेत्र चांदो में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत वन परिक्षेत्र चांदो कार्यालय कैंपस और वन निरीक्षक कुटीर चांदो प्रांगण के साथ-साथ क्षेत्र के सबाग सर्किल एवं बास्केपी सर्किल में भी आदरपूर्वक ‘आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा के संकल्प को दोहराना और वनों व पर्यावरण के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था। कार्यक्रम के दौरान सभी सर्किलों और कार्यालयों में उपस्थित वन अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और क्षेत्र की हरी-भरी समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।दीपक प्रज्वलन के इस पावन अवसर पर पूरे वन परिक्षेत्र का वातावरण अत्यंत सकारात्मक और ऊर्जावान नजर आया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से न केवल प्रकृति से जुड़ाव मजबूत होता है, बल्कि आम जनता में भी वनों व वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। सबाग और बास्केपी सर्किल में स्थानीय निवासियों ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।
