सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें: एसीबी कुछ ही देर में पेश करेगी चालान

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में 3200 करोड़ के आबकारी घोटाले मामले में सौम्या चौरसिया एवं अन्य के विरुद्ध एसीबी कोर्ट में चालन प्रस्तुत करेगी। इसमें चालान में एसीबी, शराब घोेटाले में सौम्या की भूमिका को उजागर करेगी। दरअसल सौम्या चौरसिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रह चुकी हैं, पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार हुई थीं और करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद उन्हें आबकारी घोटाले में फिर गिरफ्तार किया गया। इस पर चौरसिया ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे पहले खारिज कर दिया गया था। वहीं इसके बाद सौम्या ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पुनः हाई कोर्ट जाने और वहां प्राथमिकता से सुनवाई कराने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां बार-बार नई एफआईआर दर्ज कर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तारी कर रही हैं और अब तक उन्हें छह बार हिरासत में लिया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप हाई कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए अंततः उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी। लेकिन सौम्या अभी जेल में ही है।