सारा तेंदुलकर का ट्रेडिशनल लुक वायरल: डांस के साथ-साथ दिखा इमोशनल अंदाज

Follow Us

मुंबई। ​सारा तेंदुलकर ने अपने छोटे भाई के प्री- वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें पूरे परिवार का देसी अंदाज देखने को मिला, तो रंग- बिरंगे शीशों से सजे गुजराती लहंगे में सारा की सुंदरता पर सबका ध्यान अटक गया। जिनका ट्रेडिशनल अवतार बेहद सुंदर लगा, तो भाभी सानिया पर प्यार लुटाने वाला अंदाज भी दिल जीत गया। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधे। जिसकी प्री- वेडिंग सेरेमनी की फोटोज अब सारा तेंदुलकर ने शेयर की हैं। जिनमें रंग- बिरंगा लहंगा पहनी सारा का गुजराती कुड़ी वाला देसी रूप गजब का लगा, तो वह भाभी सानिया पर प्यार लुटाते हुए इमोशनल हो गईं और उन्हें गले लगा लिया। जहां दुल्हन सानिया का लहंगा लुक भी बेहद सुंदर लगा। अब यूं तो पूरे तेंदुलकर परिवार की तस्वीरें सेरेमनी के दिन ही सामने आ गई थीं, लेकिन अब सारा अनदेखी इनसाइड फोटोज और वीडियो शेयर की है। जहां वह लहंगा पहनकर डांस करती नजर आईं, तो पूरे परिवार का रॉयल अंदाज देखने को मिला। लेकिन, दूल्हे की बहन का देसी जादू सबसे अलग चला। जिससे आइडिया लेकर आप भी किसी वेडिंग के लिए तैयार हो सकती हैं।

सारा ने अपने भाई के संगीत फंक्शन के लिए अर्पिता मेहता के कस्टम मल्टीकलर लहंगा को चुना। जिसमें उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एका लाखानी ने स्टाइल किया, जिन्होंने ही पूरे तेंदुलकर फैमिली के मेंबर्स को भी स्टाइल किया है। जहां राघवेंद्र राठौर के लेबल के ग्रीन कुर्ते के साथ स्टाइलिश लॉन्ग जैकेट पहनकर पापा सचिन शानदार लगे, तो मम्मी अंजलि भी मनीष मल्होत्रा के सुनहरी कढ़ाई से सजे ब्लू शरारा में खूबसूरत लगीं। वहीं, दूल्हे राजा भी अपनी दुल्हनिया के साथ देसी रंग में रंगे नजर आए। ​सारा के लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो इसे पर्पल बेस देकर डिजाइन किया है। जिसके ऊपरी हिस्से पर ब्लू, पिंक, येलो, ऑरेंज और गोल्डन जैसी कलरफुल थ्रेड से बूटियां बनाई और शाइन ऐड करने के लिए मिरर वर्क से डिटेलिंग की। वहीं, लोअर सेक्शन को रिच एम्ब्रॉयडरी वर्क से सजाया, जो इसे हैवी लुक दे गया। जिस पर कलरफूल फ्लोरल पैटर्न के साथ लगे मिरर सुंदर लगे, जैसे सेम पैटर्न से बॉर्डर को सजाया गया है। अब लहंगा पर्पल है, तो सारा ने कंट्रास्ट में ऑरेंज कलर का ब्लाउज पहना। जिस पर कलरफुल लाइन्स से डिजाइन बनाकर उनके बीच में एम्ब्रॉयडरी की गई। कही तिरछी बेल बनी है, तो कही जिगजैग लाइन के बीच में डिजाइन बनाया गया। जिसे हाफ स्लीव्स पर भी सेम रखा, तो मिरर वर्क से की गई डिलेटिंग इसे प्रॉपर गुजराती टच दे गई। वहीं, बॉर्डर पर लगी गोल्ड मिरर लटकन भी लुक को एन्हांस कर गई।

आउटफिट को फाइनल टच सारा के ग्रीन दुपट्टे से मिला। जिसके बॉर्डर को लहंगे की तरह मिरर वर्क और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया है, तो निचले हिस्से पर सुनहरी जरी से फ्लोरल पैटर्न बने हैं। वहीं, बाकी के हिस्से पर सफेद प्रिंटेड बूटियां दी। ऐसे में दुपट्टे को पतली प्लीट्स में करके सारा ने ड्रेप किया और नीचे इसे ओपन छोड़ दिया। जिसमें सारा का देसी रूप गजब का लगा। ​सारा के लुक में इतने सारा कलर्स हैं कि उन्होंने जूलरी हैवी चुनी पर उसके कलर को सटल रखा। पोल्की के साथ लाइट पिंक पर्ल्स बढ़िया लगा और उनका लेयर्ड नेकलेस, चेन वाले इयररिंग्स, मांग टीका और चूड़ियों वाला अंदाज लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गया। लेकिन, इससे भी ज्यादा सारा का स्लीक पोनीटेल बनाकर उसमें लगाई गई मिरर वर्क से सजी परांदा स्टाइल हेयर एक्सेसरी पर रहा। जिसने उनके पूरे लुक की ही एकदम देसी और शानदार बना दिया।

हैवी कढ़ाई वाले लहंगे तो सब पहनते हैं, आप गुजराती स्टाइल मिरर वर्क से सजे लहंगे को ट्राई करें। जिससे हटके लुक मिलेगा।कलर्स को लाइट शेड की बजाए डार्क शेड का चुनें, जिससे लहंगे-चोली में अलग- अलग रंगों का खूबसूरत मेल दिखने को मिलेगा।लुक को ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न फील देने के लिए स्टाइलिश परांदा चुनें, जो क्लासी वाइब देगा।आप चाहें तो बाराज से अपनी पसंद का फैब्रिक लाकर टेलर से लहंगा सिलवा भी सकती हैं।​ ​नई नवेली दुल्हन सानिया यहां करिश्मा और मोनिका के लेबल JADE का स्टनिंग पिंक टोन लहंगा पहनकर तैयार हुईं। जिसे पिंक और सिल्वर सेक्विन से खूबसूरत पैटर्न बनाकर सजाया गया, तो ब्लाउज पर भी हैवी वर्क किया। जिसे सिंपल राउंड नेक देकर हाफ स्लील्स का रखा और बॉर्डर को लटकन से सजाया। वहीं, पिंक दुपट्टे को एक साइड में ओपन करके ड्रेप करने वाला उनका अंदाज बढ़िया लगा। जिसे उन्होंने मैचिंग चूड़ियों, स्टेटमेंट नेकलेस, मांग टीका, इयररिंग्स और कलीरे के साथ स्टाइल किया। वहीं, अर्जुन डिजाइनर कुणाल रावल के बेज शेड वाले एम्ब्रॉयडेड कुर्ता और पजामा पहने नजर आए। जिस पर पत्तियों जैसा डिजाइन बना है।