रणवीर सिंह का खतरनाक लुक आया सामने, 12.12 में रिलीज होगा ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टीजर

Follow Us

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह अपनी स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ को मिली अपार सफलता के बाद अब मेकर्स फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को रिलीज करने के लिए तैयार है। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर नई फिल्म का एक पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि शेयर किए गए पोस्ट में रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा- अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टीजर आज 12.12 बजे रिलीज किया जाएगा। जबकि फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।’ इससे पहले कल यानी 2 फरवरी को रणवीर सिंह और आदित्य धर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए ‘कल 12:12’ लिखते ही सिनेमा के गलियारों में हलचल मचा दिया था। फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 के अंत में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। ये फिल्म स्पाई-थ्रिलर थी, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे और फिल्म की शुरुआत से ही दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया। शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने ज्यादा कमाई की, रिलीज के पहले दिन ही लगभग 28 करोड़ की ओपनिंग कमाई की थी। वहीं 831 करोड़ से भी ज्यादा की घरेलू नेट कलेक्शन हासिल कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म ने दुनिया भर में भी शानदार प्रदर्शन किया, 2025 में 1,000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में से एक बनकर रिकॉर्ड बनाया।