रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुम हुए 100 स्मार्टफोन ढूंढ निकाले

Follow Us

रायपुर। गुम मोबाईल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करते हुये पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) रायपुर कमिश्नरेट द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं प्रभारी को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाते हुये पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 100 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। कुल 100 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 20 लाख रूपये* बरामद कर आज दिनांक 11.03.2026 को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।

गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर जमा कराया गया। इसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर उनके द्वारा स्वयं से भी कुरियर कराया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उ.प्र., म.प्र., राजस्थान, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, दिल्ली तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया।