रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा के निर्देशन में सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चैक इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा एवं आजाद चौंक की संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 11.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक सीजी 04 PW 1372 में बैठकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन, पिता चैतुराम बर्मन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कुण्डा जिला कबीरधाम, हाल पता जनता कॉलोनी पुलिस लाइन रायपुर के रूप में हुई, जिसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर आरोपी हिमांशु बर्मन से पूछताछ किया गया जिनके द्वारा लक्की सिंह पिता स्व0 प्रीतम सिंह उम्र 28 साल पता- कुकरी पारा सुभाष नगर थाना पुरानीबस्ती रायपुर हाल पता रूद्र विहार अमलेश्वर दुर्ग को हाल ही में 6 ग्राम चिट्टा हिरोईन विक्रय करना बताये जाने पर लक्की सिंह का पता तलाश कर गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी लक्की सिंह द्वारा आरक्षक हिमांशु बर्मन से 6 ग्राम चिट्टा हिरोईन क्रय करना जिसमें से आधा ग्राम का सेवन करना एवं शेष 5.5 ग्राम को अपने पास रखना बताया पुलिस द्वारा तस्दीक करने पर उसके पास से 01 नग कारतूस मिला जिस पर प्रकरण में धारा 21बी, 29 एनडीपीएस एवं 25 आर्म्स एक्ट जोडकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। मामले में एंड टू एंड अग्रिम विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत से गंतव्य तक (Source to Destination) की कड़ी में गहन जांच कर अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
आरोपी – लक्की सिंह पिता स्व0 प्रीतम सिंह उम्र 28 साल पता- कुकरी पारा सुभाष नगर थाना पुरानीबस्ती रायपुर हाल पता रूद्र विहार अमलेश्वर दुर्ग
