रायपुर नगर निगम में 2130 करोड़ का बजट पेश, 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी होगा

Follow Us
  • शहर में अपराधों की रोकथाम के लिए लगेंगे 268 कैमरे
  • पंडरी-नरैया में वुमन हॉस्टल,
  • शंकर-नगर-डूमरतराई में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक-मार्केट

रायपुर। रायपुर नगर पालिका निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महापौर मीनल चौबे ने सोमवार को 2130 करोड़ 35 लाख 13 हजार रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, खेल, शिक्षा और शहरी अवसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। बजट पेश के दौरान मीनल चौबे ने कहा कि, पंडरी और नरैया तालाब में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाया जाएगा। नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा। शंकर नगर और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बनेगा। इसके निर्माण के लिए निगम 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी करेगा। नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में ऑटोमैटिक पार्किंग बनेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए गए हैं।

आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस

पूंजीगत व्यय के तहत करीब 789 करोड़ रुपए खर्च का प्रस्ताव था। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, नालों के ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क चौड़ीकरण और अन्य अधोसंरचना कार्य शामिल था। नगर निगम विज्ञापन से होने वाली आय बढ़ाने के लिए ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम लागू होना था। नई विज्ञापन नीति में दरों में बढ़ोतरी का भी प्रावधान था।

जल और बिजली व्यवस्था

जल कार्य विभाग के लिए करीब 68 करोड़ रुपए और विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के लिए करीब 74 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। इसमें पेयजल, पंप स्थापना, स्ट्रीट लाइट और सौर ऊर्जा से जुड़े काम शामिल थे। जोन कार्यालयों के माध्यम से करीब 189 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की तैयारी थी। इसमें सफाई, सड़क निर्माण, नाली सुधार, सामुदायिक भवन और रखरखाव के कार्य शामिल हैं।

लोक निर्माण और आधारभूत सुविधाएं

लोक कर्म विभाग के लिए करीब 97 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इसमें नालों का निर्माण, सीमेंट रोड, फुटपाथ, चौराहों का विकास और वार्ड कार्यालयों के निर्माण शामिल था। स्वच्छता, स्वास्थ्य और फूड से जुड़े कार्यों के लिए 77.55 करोड़ रुपए का प्रावधान था। इसमें मच्छर नियंत्रण, आवारा कुत्तों की नसबंदी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सफाई मित्र योजना शामिल था।

पिछले साल 1529 करोड़ का था बजट

पिछले वित्तीय साल नगर निगम का बजट 1529.53 करोड़ रुपए था। इसमें 1528.73 करोड़ रुपए खर्च और करीब 79 लाख रुपए अधिशेष का अनुमान रखा गया था। पिछले बजट में शहर को महानगरीय स्वरूप देने पर जोर रखने की बात कही गई थी।

बड़ी योजनाएं और घोषणाएं

शहर में महिला शांति गृह बनाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।

युवाओं के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन का निर्माण।

शहर के 18 प्रमुख चौक-चौराहों के सुधार और विकास का काम।

हर वार्ड में बर्तन बैंक शुरू कर सिंगल-यूज प्लास्टिक कम करने की योजना।

गॉस मेमोरियल खेल मैदान के उन्नयन के लिए करीब 15 करोड़ रुपए।

इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास

सड़क चौड़ीकरण और नगर विकास योजनाओं के लिए 120 करोड़ रुपए।

आवास योजना के लिए 45 करोड़ रुपए।

सीवेज और जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए बजट प्रावधान।

शहर में नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे।

बुनियादी सुविधाओं पर खर्च

जल कार्य विभाग के लिए लगभग 104.88 करोड़ रुपए।

स्वास्थ्य, सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 76.97 करोड़ रुपए।

बिजली और यांत्रिकी विभाग के लिए करीब 89.99 करोड़ रुपए।

महिला संरक्षण और सुरक्षा

महिला शांति गृह के निर्माण में ₹5 करोड़ की लागत।

पुरानी स्ट्राइक साइट पर महिलाएं वेंडिंग जोन बनाएंगी।

नगर निगम की महिला मंडल के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन।

नरैया और पंडरी बस स्टैंड के पास वर्किंग वूमेन डोम का पूरा निर्माण किया जाएगा।

लेडीज गारमेंट फैक्ट्री का ऑपरेशन शुरू होगा।

सांस्कृतिक और खेल उपकरण

रायपुर शहर में खारून महोत्सव का आयोजन।

गॉस मेमोरियल गेम ग्राउंड का गोल्फ – ₹15 करोड़ का बजटीय प्रावधान।

जे एन पांडे स्कूल, सप्रे शाला और खेल परिसर के विकास के लिए ₹10 करोड़।

युवाओं के सृजनात्मक और कौशल कार्य के लिए रायपुर युवा रत्न सम्मान।

शहरी अवसंरचना और नागरिक नौकरियाँ

खारून रिवर फ्रंट का निर्माण – ₹84 करोड़।

पानी के कारखाने, सीसी रोड, नालियां, पाइपलाइन विस्तार और सड़कें – ₹233 करोड़।

केनाल रोड 2.0 निर्माण – ₹20 करोड़।

बोरियाकला बोर्ड के मकानों का जमावड़ा – ₹20 करोड़।

शहर और यूज़ शौचालय का निर्माण।

नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में असंचालित दुकानों की सुविधा।

डुंडा में नया जल शुद्धिकरण प्लांट, खामाडीह और सड्डू में नया पानी उद्यम।

पर्यावरण एवं हरित प्रथम

फुण्डर के पास गौधाम का निर्माण।

सभी जोन में दो उद्यानों का सौंदर्यीकरण।

प्रत्येक वार्ड में बैंक की स्थापना।

सार्वजनिक बैठने की जगह पर बैठने की जगह और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर।

सर्व सुविधायुक्त लाइब्रेरी की क्षमता अब 1000 से बढ़कर 1500 शेयर।

बजट हंगामा के बीच हुआ पेश

बजट पेश करने से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताया। सभी पार्षद हाथों में वादों के पोस्टर लेकर ‘वादा तेरा वादा’ गाना गाते हुए सदन में पहुंचे। इस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताई। जमकर हंगामा भी हुआ। उन्होंने कहा कि, तख्तियां वापस रखी जाएं, तभी कार्यवाही शुरू हो पाएगी। वहीं, विपक्ष ने कहा कि पहले अधूरी वादों पर चर्चा हो, तभी तख्तियां वापस रखी जाएंगी। इसके अलावा विपक्षी पार्षदों पर कारवाई को लेकर सभापति और एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा के बीच तीखी बहस भी हुई।

पिछले बजट का लगभग 90% काम पूर्ण

रायपुर महापौर मीनल चौबे ने बताया कि सभी वर्गों के लिए बजट में कुछ न कुछ प्रावधान रखा गया है। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए शांति गृह बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही रायपुर में खारुन महोत्सव भी मनाया जाएगा। पिछले बजट में जो हमने वादा किए थे उनका लगभग 90% काम पूर्ण हो चुका है।

महापौर ने एक बार फिर रायपुर की जनता को ठगने का काम किया

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि महापौर ने एक बार फिर रायपुर की जनता को ठगने का काम किया है। जमीन खरीदने में महिलाओं को 25% छूट का वादा और 100 सिटी बस देने का वादा भी अटका हुआ है। ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद शहर में विकास नहीं हो पाया है। आम नागरिकों को स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं हो रही है।