स्नैक्स टाइम के लिए तैयार कीजिए मखाना भेल, टेस्ट भी और स्वास्थ के लिए फायदेमंद भी

Follow Us

नई दिल्ली। स्नैक्स में लोग अक्सर चिप्स, कुरकुरे और तरह-तरह की तेल वाले चीजें खाते हैं. ऐसे में आज हम आपको स्नैक्स टाइम के लिए मजेदार स्पेशल भेल बनाने की रेसिपी बताएंगे. इस भेल को आप मखाने से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर मखाना भेल बनाने की विधि।

मखाना – 3 कप
घी या तेल – 1 छोटा चम्मच
प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
उबला आलू – 1 छोटा (छोटे टुकड़ों में कटा)
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सेव या मूंगफली – 1–2 बड़े चम्मच

सबसे पहले आप एक कड़ाही में एक छोटा चम्मच घी या तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें 2 कप मखाने डालें और धीमी आंच पर मखानों को लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट भूनें. अब आंच बंद कर दें और मखानों को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद मखानों को हाथ से हल्का-हल्का तोड़ लें जिससे मखाने छोटे टुकड़े में बन जाएं. अब एक बड़े बाउल में भुने हुए मखाने डालें. इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और उबला हुआ आलू डालें. अब इसमें स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर और 1 छोटा चम्मच नींबू रस डालें. सारी सामग्री को हल्के हाथ से अच्छे से मिला लें जिससे मखाने ज्यादा न टूटें. इसके ऊपर से कुरकुरे पन बढ़ाने के लिए आप थोड़ा सेव या मूंगफली डालें और फिर से हल्का सा मिक्स करें.