बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म करने वाले सुपरस्टार जो साउथ के साथ हिंदी बॉलीवुड में भी छाए हुए है, उनकी नई फिल्म इस हफ्ते सिनेमा और ओटीटी पर रिलीज हो रही है। आपको बता दें की प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साब की OTT रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म आने वाले इसी हफ्ते में थिएटर पर दस्तक देने वाली है। लेकिन हिंदी ऑडियंस को अभी निराशा हाथ लगेगी, क्योकि इस फिल्म को हिंदी में देखने के लिए अभी करना होगा इंतजार। वहीं बात करे साउथ सुपरस्टार प्रभास की तो फिल्मी करियर में प्रभास पिछले कुछ समय से खास नहीं चल रहे है। कई एवरेज दर्जे की फिल्में देने के बाद एक्टर को हाल में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म ऑडियंस को खास इंप्रेस नहीं कर पाई। प्रभास को एक्शन और रोमांस में देखने वाली ऑडियंस को एक्टर का कॉमेडी अंदाज पसंद नहीं आया। इस कारन थिएटर पर खास रिस्पांस नहीं मिलने के बाद ये फिल्म सिर्फ एक ही महीने के अंदर OTT पर उतारी जा रही है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास स्टारर द राजा साब 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी। हालांकि, ये फिल्म अभी सिर्फ तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम भाषा में ही रिलीज की जा रही है। इसीलिए हिंदी ऑडियंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि द राजा साब का हिंदी वर्जन जियो हॉटस्टार पर नहीं दिखाया जाएगा। बता दें, 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त ने अहम किरदार निभाया था। इसी फिल्म में बोमन ईरानी जरीना वहाब, निधि अग्रवाल जैसी एक्ट्रेसेज नजर आई। फिल्म का डायरेक्शन मारुती दासरी ने किया है। इस फिल्म में एक सीन में प्रभास को उम्रदराज दिखाया गया था जो उनके फैंस को खास पसंद नहीं आया। फिल्म का हॉरर, ह्यूमर, कॉमेडी ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हुआ। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 400 से 450 करोड़ बताया गया है। कलेक्शन 200 करोड़ के आस पास हुआ है।
Upcoming Movie, OTT पर रिलीज होने जा रही प्रभास की नई फिल्म, फैंस को है इंतजार
