रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस अधीक्षक को बड़ी सफलता मिली है। प्रार्थी हेमन्त साहू ने पुलिस सहायता केन्द्र सिलतरा चौकी थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सिलतरा धरसींवा में रहता है तथा अंग्रेजी शराब दुकान ग्राम सिलतरा में सेल्समेन का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 1 फरवरी को भी प्रतिदिन की तरह सुबह 10.00 बजे अंग्रेजी शराब दुकान खोलकर शराब की बिक्री कर रहा था लगभग 12.00 बजे सिलतरा शिकारीपारा निवासी राजेश सिसोदिया, जो शराब दुकान का दरवाजा बल पूर्वक खोलकर अंदर प्रवेश कर प्रार्थी के पास आकर उससे पैसे व शराब की मांग करने लगा तथा प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उसके द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने पास कमर में छिपाये हुए चाकू को दिखाकर धमकाने लगा प्रार्थी द्वारा उक्त के संबंध में अपने सुपरवाईजर को बताने पर राजेश सिसोदिया वहां से फरार हो गया। जिस पर आरोपी राजेश सिसोदिया के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। आपको बता दें की घटना को पुलिस अधीक्षक महोदया श्वेता श्रीवास्तव द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण तथा थाना प्रभारी धरसीवां एवं चौकी प्रभारी सिलतरा को आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबध्ंा में प्रार्थी तथा उसके सुपरवाईजर से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्ररकण में संलिप्त आरोपी राजेश सिसोदिया के छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेश सिसोदिया को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी राजेश सिसोदिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
पुलिस मिली बड़ी सफलता, चाकू दिखाकर धमकी देने वाला बदमाश हुआ गिरफ्तार
