तेल अवीव। जैसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार को इस्राइली संसद नेसेट को संबोधित करते हुए उन्होंने इस्राइल पर हमास के हमले की निंदा की और कहा कि भारत, इस्राइल के साथ खड़ा है। नेसेट को संबोधित करने वाले पीएम मोदी भारत के पहले नेता हैं।पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इस्राइल के संबंध हजारों साल पुराने हैं। दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को इस्राइली संसद का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल मिलने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में राजनाथ सिंह ये बधाई दी। उन्होंने लिखा कि यह दोनों देशों के बीच के गहरे विश्वास, आपसी सम्मान और रणनीतिक सहयोग को दर्शाता है। आपको बता दें की जब नेतन्याहू ने कहा- ‘इस्राइल को बॉलीवुड पसंद’ पीएम मोदी के इस्राइल पहुंचने पर उनके स्वागत के दौरान इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि अगर भारत-इस्राइल भाईचारे पर कोई बॉलीवुड फिल्म बने तो वह जबरदस्त हिट साबित होगी। यह टिप्पणी दोनों देशों के मजबूत संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को दिखाती है। बेंजामिन नेतन्याहू ने साल 2018 में भारत दौरे के दौरान कहा था कि इस्राइल को बॉलीवुड बेहद पसंद है और दोनों देशों के बीच सिनेमा के क्षेत्र में गहरा जुड़ाव भी है।
भारत और इस्राइल के बीच फिल्म सह-निर्माण समझौता साल 2018 में हुआ था, जब नेतन्याहू भारत आए थे। इस समझौते को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। समझौते के तहत सह-निर्मित फिल्मों को दोनों देशों में राष्ट्रीय उत्पादन का दर्जा मिला है। इससे भारतीय फिल्म निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय फंडिंग, पटकथा लेखन, प्रतिभा और वितरण में सहयोग मिलता है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते से दोनों देशों के रचनात्मक, तकनीकी, फाइनेंशियल और मार्केटिंग रिसोर्स का साझा उपयोग संभव हुआ है। सह-निर्मित फिल्में दोनों देशों के फिल्म समारोहों में घरेलू फिल्म की तरह भाग ले सकती हैं। साथ ही निर्माण और पोस्ट-प्रोडक्शन में प्रोत्साहन भी मिलते हैं। यह समझौता कलात्मक और तकनीकी कर्मियों के बीच रोजगार सृजन में मददगार साबित हो रहा है। इससे कला-संस्कृति का आदान-प्रदान बढ़ा है और दोनों देशों के लोगों के बीच सद्भावना मजबूत हुई है। वहीं साल 2018 में भारत यात्रा के दौरान ‘शालोम बॉलीवुड’ कार्यक्रम में नेतन्याहू ने अमिताभ बच्चन, इम्तियाज अली समेत अन्य सितारों से मुलाकात भी की थी। उन्होंने बॉलीवुड को इस्राइल में शूट करने का न्योता दिया था और कहा था कि इस्राइल और उन्हें बॉलीवुड पसंद है।
भारत-इस्राइल में नई तेजी, उन्नत और संवेदनशील तकनीकों पर बढ़ेगा सहयोग: रूवेन अजार भारत में इस्राइली राजदूत रूवेन अजार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस्राइल यात्रा और भारत-इस्राइल संबंधों पर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और प्रधानमंत्री के भाषण ने सभी को गहराई से प्रभावित किया। अजार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी समझौते के सख्त लड़ाई की बात कही और स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद के लिए किसी भी प्रकार का बहाना स्वीकार्य नहीं है। राजदूत अजार ने दोनों देशों के रिश्तों के भविष्य पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि भारत और इस्राइल अब अपने सहयोग को अधिक व्यापक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, खासकर संवेदनशील और उन्नत तकनीकों के क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि हाल में हुए समझौतों ने दोनों देशों को इस दिशा में काम करने का ठोस तंत्र प्रदान किया है। अब इन समझौतों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों देश उनके क्रियान्वयन के चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। PM मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए इस्राइल के आधिकारिक स्मारक, याद वाशेम जाएंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान भारत और इस्राइल के बीच ड्रोन की खरीद समेत कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है। लगभग नौ साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर इस्राइल गए हैं।
मैंने पीएम मोदी को चौंका दिया- हिंदी में नेतन्याहू ने किया ट्वीट इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को चौंका दिया।’ हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया। पीएम मोदी और नेतन्याहू ने देखी प्रदर्शनी इस्राइल की राजधानी यरुशलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस्राइल में भी पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी इस्राइल दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें वे इस्राइली पीएम बेंजमिन नेतन्याहू के साथ एक कार में सवार दिखे। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- ‘नेसेट में मेरे भाषण के बाद, पीएम नेतन्याहू और मैं एक एग्जिबिशन देखने जा रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में हुई तरक्की को दिखाएगी।’
वहीं विपक्षी सांसदों ने नेतन्याहू के भाषण का बायकॉट किया संसद अध्यक्ष अमीर ओहाना ने पीएम मोदी के भाषण के लिए रखे गए विशेष सत्र में सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष इसहाक एमिट को आमंत्रित नहीं किया। इस फैसले के विरोध में विपक्षी सांसद सत्र की शुरुआत में ही सदन से बाहर चले गए। जब विपक्षी सांसद बाहर गए तो उनकी खाली सीटों पर सत्तापक्ष के पूर्व सांसद आकर बैठ गए। कई विपक्षी दलों ने बयान जारी कर कहा कि वे प्रधानमंत्री नेतन्याहू के भाषण में शामिल नहीं होंगे और केवल तब सदन में लौटेंगे जब नरेंद्र मोदी बोलना शुरू करेंगे। हमारे त्योहार भी एक-दूसरे से मेल खाते हैं: पीएम मोदी नेसेट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे त्योहार भी एक-दूसरे से मेल खाते हैं। आप लोग हनुक्का मनाते हैं और मोमबत्तियां जलाते हैं। उसी समय पर हम लोग दिवाली मनाते हैं। भारत रंगों के साथ होली मनाता है। इसी दौरान इस्राइल पुरिम का त्योहार मनाता है।
