नई दिल्ली। संसद बजट सत्र का दूसरा चरण का आज दूसरा दिन है। जहां सदन की कार्यवाही शुरू एसआईआर मुद्दे को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में सत्र की अध्यक्षता भाजपा सांसद संध्या रे कर रही हैं, जबकि राज्यसभा में अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन अध्यक्षता कर रहे हैं। लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है, जिसमें कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे हैं।
वहीं सरकार की तीन सदस्यीय समिति एलपीजी की कमी रोकने में नाकाम- सपा सांसद अवधेश प्रसाद का दावा समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि सरकार द्वारा एलपीजी की आपूर्ति संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति इस संकट को रोकने में असफल रहेगी। उन्होंने कहा एलपीजी की कमी दिन-ब-दिन बढ़ती जाएगी और इसका सीधा असर हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। महंगाई में भारी बढ़ोतरी होगी और सरकार पूरी तरह से असहाय हो जाएगी। वे कुछ भी करने में असमर्थ हैं। आपको बता दें की सांसद के अनुसार, यदि इस समस्या को समय रहते नहीं सुलझाया गया तो आम जनता और उद्योग दोनों पर इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
लोकसभा सुचारू रूप से चले तो स्पीकर के खिलाफ लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव- कांग्रेस सांसद के. सुरेश कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने मंगलवार को कहा कि यदि लोकसभा का कार्य सुचारू रूप से चलता है, तो विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिर्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। के. सुरेश (जो तीन कांग्रेस सांसदों में से एक हैं जो इस प्रस्ताव को पेश करने वाले हैं) ने बताया कि सोमवार को लगातार स्थगनों के कारण निचली सदन सही ढंग से कार्य नहीं कर रही थी, इसलिए प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सका। उन्होंने एएनआई न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा अगर आज सदन सुचारू रूप से चलता है, तो हम यह प्रस्ताव पेश करेंगे। कल सदन कार्य नहीं कर रहा था।
राहुल गांधी पर गिरीराज सिंह की प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि हमने राहुल गांधी को भोला-भाला समझा था… वह बस शहरी नक्सली की तरह बोलते हैं और मैं यही चाहता हूं कि कांग्रेस उनके नेतृत्व में आगे बढ़े। लेकिन जैसे बहादुर शाह ज़फर अंतिम मुगल थे, वैसे ही राहुल गांधी नकली गांधी परिवार के अंतिम नेता हैं। उनके पास कोई स्पष्ट दृष्टि नहीं है… वे चर्चा करने की बजाय भाग क्यों जाते हैं…” सीईसी के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष लोकसभा स्पीकर के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा है। मंगलवार को स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा प्रस्तावित है। तृणमूल कांग्रेस इसके तत्काल बाद सीईसी के खिलाफ नोटिस देने के लिए विपक्ष को लामबंद करने में जुटी है। अगर तृणमूल प्रयास में सफल रही तो पहला मौका होगा, जब संसद में सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
इन मुद्दों पर भी चर्चा सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025-26 के लिए सप्लीमेंटरी डिमांड्स फॉर ग्रांट्स- सेकंड बैच पर बयान प्रस्तुत करेंगी। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग से संबंधित प्रस्तावों और स्टैंडिंग कमिटी की सिफारिशों पर बयान देंगे। राज्यसभा में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर चर्चा फिर से शुरू होगी। इसके साथ ही ग्रामीण विकास मंत्रालय की गतिविधियों पर भी चर्चा तय है। विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर जानकारी दी थी इससे पहले सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दोनों सदनों को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सलाह जारी की है और नागरिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज विपक्षी दल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक, स्पीकर का व्यवहार पक्षपाती है, क्योंकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। कुल 118 विपक्षी सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्ताव तब पेश किया जाएगा जब सदन से इसकी अनुमति मिल जाएगी। वहीं सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय संसदीय मंत्री किरन रिजिजू इस प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रवि शंकर प्रसाद और भरतृहरी महताब इस विषय पर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान भी सदन को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी चर्चा का जवाब दे सकते है। विपक्षी सांसद गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जोथिमानी स्पीकर को हटाने के समर्थन में अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे।
