पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कोरबा आगमन: 28 मार्च से 1 अप्रैल तक ग्राम ढपढप में भव्य हनुमंत कथा का होगा आयोजन

Follow Us

कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 01 अप्रैल तक ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आपको बता दें की आयोजन की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें लगभग 21 हजार माता-बहनें ढेलवाडीह से ढपढप तक विशाल शोभायात्रा निकालेंगी। कथा के लिए विशाल दिव्य पंडाल तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, पार्किंग और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्टर और एसपी ने कथा स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।